दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने साइबर ठगी मामले में एक गिरोह का फंडाफोड़ किया। पुलिस ने बताया कि मामले में चार आरोपी राजस्थान के सिकर जिले से गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी युवाओं, खासकर छात्रों को “वर्क फ्रॉम होम” का लालच देकर के मौके देने के बहाने भर्ती करते थे। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह जुआ प्लेटफॉर्मों के माध्यम से साइबर अपराधों से हुई कमाई का धन-शोधन करता था। मामले में आगे की जांच जारी है।