भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे सप्ताह भी तेजी का रुख बना रहा। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 1 हजार 275 अंक की बढ़त के साथ 76 हजार 803 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 390 अंक चढ़कर 24 हजार 13 पर पहुंच गया। मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई।
https://x.com/i/status/2067858002003230755
विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया भी मजबूत हुआ और अमरीकी डॉलर के मुकाबले 78 पैसे की बढ़त के साथ 94 रुपये 33 पैसे प्रति डॉलर पर बंद हुआ।