उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर छतुईया गांव के समीप आज एक डबल डेकर बस ने रोड किनारे खड़े ई-रिक्शे में जबरदस्त टक्कर मारी कर ई-रिक्शे के परखच्चे उड़ा दिए परिणाम स्वरूप ई-रिक्शे में सवार आंवला निवासी दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पहुंचते-पहुंचते एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायल पत्नी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पुलिस ने हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त समाचार के अनुसार कोतवाली आंवला क्षेत्र के गांव पलवरिया निवासी नेमचंद्र अपनी पत्नी रेखा के साथ बदायूं अस्पताल में दवा लेने आया था। दवा लेने के बाद दोनों लोग उझानी पहुंचे यहां से थाना क्षेत्र के गांव हरहरपुर एक भगत से मिलने की तमन्ना लिए दोनों ई-रिक्शे में सवार हो गये। घायल रेखा ने बताया कि उस पर देवी आती हैं इसी कारण वह किसी के बताने पर हरहरपुर निवासी एक भगत से मिलने उनके गांव जा रहे थे। उन्हें क्या पता था कि रास्ते में काल उनका इंतजार कर रहा है। रेखा के अनुसार वह गांव हरहरपुर के पास पहुंचने वाले थे ई-रिक्शे में बैठी अन्य सवारियों को रास्ते में उतरना था वह ई-रिक्शे से उतरीं ई-रिक्शा चालक उनसे किराये के रुपए लेने उतरा इतने में एक जोरदार धमाका हुआ बस फिर क्या उसकी तो दुनियां ही उजड़ गई। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां एक की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जानकारी जुटाने में जुट गई है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।