रामपुर, 22 जून 2026। एस.सी./एस.टी. बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, रामपुर के जिलाध्यक्ष राम बहादुर गौतम के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ जिला कोषाधिकारी रणजीत सिंह को वित्त एवं लेखा अधिकारी (बेसिक शिक्षा) का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर बुके भेंट कर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संगठन की ओर से शिष्टाचार भेंट करते हुए शिक्षकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वार्ता के दौरान वर्ष 2008 में पदोन्नति प्राप्त एस.सी./एस.टी. शिक्षकों के चयन वेतनमान, शिक्षकों का वेतन प्रत्येक माह की पहली तारीख को जारी किए जाने, लंबित अवशेष बिलों के भुगतान तथा जीपीएफ निष्कासन आवेदनों के शीघ्र निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। रणजीत सिंह ने समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक एवं सार्थक सहयोग का आश्वासन दिया।
इस मौके पर जिला महामंत्री सुनील कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद, जिला कोषाध्यक्ष रमेश सिंह पाल, जिला प्रवक्ता चमन सिंह गौतम, जिला प्रचार मंत्री सरदीप गौतम, जिला संरक्षक बीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष जबर सिंह, पम्पी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।