डीएम ने की सड़क सुरक्षा एवं निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक
22 Jun 2026, 10:07 PM
पवन वर्मा
रिपोर्टर - बदायूं
बदायूं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा एवं निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात सुरक्षा के मानकों, ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, संकेतक बोर्डों, प्रकाश व्यवस्था तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
बदायु समाचार
पूरी खबर पढ़ने के लिए ऐप डाउनलोड करें
इस खबर को शेयर करें