अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही तीन सदस्यीय विशेष जांच दल –एसआईटी ने आज अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है।

राज्य सरकार ने कथित वित्तीय अनियमितताओं और धन के दुरुपयोग की जांच के लिए इस उच्च स्तरीय पैनल का गठन किया था। टीम ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। एसआईटी के सदस्यों ने पिछले सप्ताह कई संदिग्धों और मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों से पूछताछ की। रिपोर्ट में दी गई सिफारिशों के आधार पर आगे की कार्रवाई जल्द ही होने की उम्मीद है। अयोध्या राम मंदिर में प्राप्त दान के दुरुपयोग के आरोपों के सामने आने के बाद मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस महीने की 13 तारीख को एसआईटी का गठन किया था।