मिलक (रामपुर)। बार एसोसिएशन मिलक के सभागार में मंगलवार को एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें तहसीलदार मिलक अभिनिंद्र कुमार शुक्ला, नवागत नायब तहसीलदार हरीश चंद्र जोशी तथा नवागत नायब तहसीलदार राजेश कुमार का अधिवक्ताओं द्वारा माल्यार्पण एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन मिलक के अध्यक्ष सतीश चंद्र गंगवार एडवोकेट ने की, जबकि संचालन एल्डर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष बाबूराम गंगवार ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं एवं राजस्व अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय, न्यायिक एवं राजस्व कार्यों के सुचारू संचालन तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विचार-विमर्श किया गया।
समारोह में महासचिव रमेश चंद्र गंगवार, विपिन तिवारी, देवेंद्र कुमार, अरविंद पांडे, योगेश कुमार बंसल, कमलाकांत पांडे, राकेश गंगवार, हर्षवर्धन, ओम प्रकाश सक्सेना, राकेश चंद्र सक्सेना, राम राठौर, रईस अहमद, नवनीत कुमार यदुवंशी, धर्मेंद्र सक्सेना, देशवीर सिंह गंगवार, सोमपाल भारतीय, महेंद्र प्रकाश अग्रवाल, सुरेश गंगवार, निखिल सक्सेना, वीरपाल, हेमंत कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।