मोतिहारी के सुगौली में भीषण सडक हादसे में चार की मौत हो गई। छपवा बेतिया मुख्य मार्ग के नायकाटोला के समीप पिकअप और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो पर सवार चार की मौत हो गई। जबकि टेंपो पर सवार चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सुगौली सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को गंभीर स्थिति में बेतियां रेफर कर दिय। घटना में टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के नगर थाना के रुबिना खातून, आयसा खातून, जायद खान और टेंपो चालक सुगौली के छगराहां वृता टोला के भैरों राउत के रूप में हुई है।