मिलक, रामपुर। बार एसोसिएशन मिलक द्वारा ऑनलाइन मॉडल फ्रेंचाइजी योजना के विरोध में चलाया जा रहा आंदोलन लगातार जारी है। अधिवक्ताओं ने योजना के विरोध में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखते हुए न्यायिक कार्यों से विरत रहकर एकजुटता का प्रदर्शन किया।
हड़ताल की अध्यक्षता बार एसोसिएशन मिलक के अध्यक्ष सतीश चंद्र गंगवार ने की, जबकि महासचिव रमेश चंद्र गंगवार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
हड़ताल में देशबीर सिंह गंगवार, कमलाकांत पांडे, अरविंद पांडे, हर्षवर्धन, हरीश गंगवार, त्रिलोक चंद, राकेश सक्सेना, नवनीत कुमार यदुवंशी, प्रदीप कुमार सक्सेना, श्री राजेंद्र प्रसाद गंगवार, श्री राजेंद्र प्रसाद यादव, घनश्याम सागर, राजपाल सिंह, रईस अहमद, अनुज पांडे, शेखर रोहिल्ला, विवेक गंगवार, रविंद्र कुमार, सुरेश गंगवार, मोहम्मद अजहर खान, वीरपाल, राम अवतार, प्रवेश गंगवार सहित बार एसोसिएशन की समस्त टीम उपस्थित रही।
अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन एवं हड़ताल जारी रहेगी।