मेरठ थाना फलावदा क्षेत्र के ग्राम पिलौना में भूमि विवाद को लेकर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। एक पीड़ित परिवार ने भू-माफियाओं पर अवैध कब्जा करने, जानलेवा हमला करने और सुनियोजित तरीके से झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजकर न्याय और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पीड़ित अनिल कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विपक्षी पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि वर्ष 2021 में ग्राम पिलौना में 127 गज भूमि क्रय की थी। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी अपनी निर्धारित सीमा से अधिक, कुल 161 गज भूमि पर बलपूर्वक कब्जा जमाए बैठे हैं। यह मामला वर्तमान में सिविल न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद विपक्षी पक्ष न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर लगातार अवैध कब्जा बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष द्वारा उन पर बार-बार जानलेवा हमले किए गए हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस बल की मौजूदगी में भी हमला किया गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी के घायल होने का भी आरोप है पीड़ित के पास इन घटनाओं के ठोस वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं
मामला सिर्फ भौतिक हिंसा तक सीमित नहीं है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि विपक्ष की महिला सदस्यों द्वारा उन्हें झूठे बलात्कार (छेड़छाड़/पॉक्सो आदि) जैसे गंभीर आपराधिक मुकदमों में फंसाने की लगातार धमकी दी जा रही है। घर पर पथराव और आगजनी जैसी वारदातो को अंजाम दिया गया है : "इस गंभीर मामले पर जब उप जिलाधिकारी (SDM) संतोष कुमार से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा:
" मामला संज्ञान में आया है संबंधित क्षेत्र की पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश साक्ष्यों के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।