परीक्षितगढ़ - रविवार को नगर के पीएम श्री प्राईमरी विद्यालय नंबर दो मे पोलियो बूथ पर चेयरमैन हिटलर त्यागी व सीएचसी प्रभारी डॉ० रवि शंकर शर्मा एंव बीपीएम इकरार अहमद ने नैलिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर अभियान का शुभांरभ किया। चेयरमैन हिटलर त्यागी ने अपील करते हुए कहा अभिभावक अपने पांच वर्ष तक के बच्चो को पोलियों बीमारी से बचाव की दवा अवश्य पिलवाएं तभी हमारा देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा। सीएचसी प्रभारी डा० रवि शंकर ने बताया कि 98 पोलियो बूथों पर 14 हजार 93 में बच्चों को पोलियो वायरस से बचाव की दवा पिलाई गई है। अभियान में छूटे बच्चे को स्वास्थ्य टीम घर - घर जाकर दवा पिलाईगी। इस दौरान बीपीएम इकरार अहमद, गंगा प्रसाद,सभासद हेम कुमार, जमील सैफी, आशा आदि मौजूद रहे।