कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करना उन्नत कृषि और समृद्ध किसान के बिना संभव नहीं है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कृषि विश्वविद्यालय में ‘खेत बचाओ अभियान’ के समापन समारोह में उन्होंने कहा कि किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों की समृद्धि ही देश की समृद्धि का आधार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कृषि को लाभकारी, आधुनिक और टिकाऊ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।