आज जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से कड़ी सुरक्षा के बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सालाना श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए 4822 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। उपराज्यपाल ने पहलगाम और बालटाल के दो रास्तों के लिए तीर्थयात्रियों को रवाना किया। इस पवित्र यात्रा में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से तीर्थयात्री जम्मू पहुँच रहे हैं। चार हजार आठ सौ 22 श्रद्धालुओं का पहला जत्था, जिसमें बालटाल रूट के लिए 4312 और पहलगाम रूट के लिए 2510 लोग शामिल थे, 147 गाड़ियों के काफिले में रवाना हुआ।