*कलेक्टर ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।*
*रतलाम 2जुलाई* / कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने रतलाम जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टी आई टी रोड और मुख्यमंत्री संजीवनी की दीनदयाल नगर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर ओपीडी की संख्या , गर्भवती महिलाओं की जांच उनको आयरन सुक्रोज एवं आवश्यक प्रबंध करने संबंधी व्यवस्थाएं , आभा आईडी बनाने की व्यवस्था , मरीज के लिए आवश्यक दवाइयां की उपलब्धता , पेयजल की व्यवस्था साफ सफाई की व्यवस्था , स्टॉक रजिस्टर, टीकाकरण रजिस्टर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की वर्तमान स्थिति आदि के संबंध में विस्तार से पड़ताल की। उन्होंने निर्देशित किया कि शहरी स्वास्थ्य केंद्र टीआईटी रोड पर नियमित चिकित्सक की व्यवस्था की जाए। उन्होंने सभी आगंतुकों के आभा आईडी बनाने , सभी गर्भवती महिलाओं का अनमोल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने , सभी प्रकार के रिकॉर्ड रजिस्टर का व्यवस्थित संधारण करने , चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर चस्पा करने , सेवाओं की वर्तमान स्थिति अद्यतन प्रदर्शित करने , दवाइयो का व्यवस्थित संधारण करने , गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज लगाने आदि के संबंध में विस्तार से निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शारीरिक क्षेत्र में कार्यरत मैदानी कर्मचारियों की उपस्थिति सार्थक अप के माध्यम से जिला चिकित्सालय के बजाय उनके संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर ही लगाई जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडीवा , शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ गौरव बोरीवाल, चिकित्सक , एल एच वी, एएनएम , आशा कार्यकर्ता , आदि उपस्थित रहे।