यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने आधार ऐप के ज़रिए आधार में मुफ़्त ईमेल अपडेट की सुविधा शुरू की है। यह सुविधा एक जुलाई से छह महीने की अवधि के लिए लागू है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि आधार ऐप पर नई सुविधा शुरू होने के दो दिनों के भीतर ही 2 दशमलव 5 लाख से ज़्यादा लोगों ने अपना ईमेल पता अपडेट कर लिया है।

मंत्रालय ने कहा कि आधार को ईमेल से जोड़ने पर, जब भी आधार ऑथेंटिकेशन (प्रमाणीकरण) की कोई रिक्वेस्ट पूरी होती है, तो रियल-टाइम ईमेल नोटिफ़िकेशन मिलता है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस पहल से पारदर्शिता बढ़ती है और सुरक्षा का एक अतिरिक्त स्तर मिलता है, क्योंकि इससे आधार नंबर रखने वाले लोग यह जान पाते हैं कि उनके आधार का इस्तेमाल किस काम के लिए हो रहा है।

अब तक, 40 लाख से ज़्यादा लोगों ने नए आधार ऐप का इस्तेमाल करके अपने मोबाइल नंबर अपडेट किए हैं। साथ ही, लगभग 10 लाख लोगों ने अपना पता अपडेट करने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल किया है।