सरकार ने बैट-बी.एम.एस, इपोक-आई-आयन और लॉसिगी ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से हटाने का आदेश दिया है। यह कदम सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को देखते हुए उठाया गया है। इन ऐप्स का इस्तेमाल ई-रिक्शा की बैटरी को ब्लूटूथ के जरिए दूर से बंद करने के लिए किया जा रहा था।

 

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इन ऐप्स को ऐप स्टोर्स से हटाने का निर्देश दे दिया गया है। सरकार का कहना है कि यह फैसला संभावित गलत इस्तेमाल और सुरक्षा जोखिम को देखते हुए लिया गया है। मामले की जांच जारी है और सरकार इस पर लगातार नजर बनाए हुए है।