श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को अपने सदस्यों की बैठक बुलाई है, जिसमें ट्रस्ट को प्राप्त दान की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के निष्कर्षो सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और वित्तीय मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 28 जून, 2026 को जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष की स्वीकृति से कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि द्वारा बुलाई गई है।
बैठक की कार्यसूची में महासचिव चंपत राय और न्यासी डॉ. अनिल मिश्रा द्वारा दिए गए त्यागपत्रों पर विचार किया जाना शामिल है। बैठक में भविष्य में राम मंदिर के प्रबंधन से संबंधित व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।