रखरखाव कार्य के चलते रविवार सुबह 4 घंटे बंद रहेगी आलोट शहर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली
आलोट। 132 केवी आलोट ईएचवी उपकेंद्र पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते रविवार 5 जुलाई 2026 को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान मेंटेनेंस प्लान के तहत कार्य किया जाएगा, जिसके कारण 33/11 केवी आलोट उपकेंद्र से जुड़े समस्त ग्रामीण क्षेत्र एवं संपूर्ण आलोट शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।विभाग के अनुसार इस दौरान स्टेशन रोड टीएचक्यू, शंकर मंदिर टीएचक्यू, कोर्ट टीएचक्यू, गिट्टी मशीन इंडस्ट्रियल, रिंछा डीएलएफ एवं वाटर वर्क्स सहित संबंधित फीडरों से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।विद्युत विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि रखरखाव कार्य की प्रगति एवं परिस्थितियों के अनुसार विद्युत आपूर्ति बंद रहने की अवधि में परिवर्तन संभव है। अतः उपभोक्ता आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें।