बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बदायूं–मुरादाबाद मार्ग पर पटेल चौक के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम दहेमी निवासी ओंकार सिंह साइकिल से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने तुरंत घायल को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया और चालक सहित वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।