वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा की इस वर्ष काफी जोश और उत्साह के साथ शुरू हुई है। यात्रा के पहले दो दिनों में 32,313 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए।

इस बीच, वार्षिक यात्रा के श्रद्धालुओं का चौथा जत्था आज सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ। इस जत्थे में 291 वाहनों में 6731 श्रद्धालु शामिल हैं। इनमें से 4131 श्रद्धालु 139 वाहनों में पारंपरिक पहलगाम मार्ग से जा रहे हैं, जबकि 2590 श्रद्धालु 152 वाहनों में बालतल मार्ग की तरफ से जा रहे हैं।