परीक्षितगढ़- पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार किया।
परीक्षितगढ़ थाना पुलिस



परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने गावड़ा मार्ग चैंकिग के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

थानाध्यक्ष सुदीश सिरोही ने बताया पुलिस गांवडा मार्ग पर चैंकिग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार युवक पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बाइक सहित चालक को दबोच कर थाने ले आई। पुलिस पुछताछ में ग्राम सोना निवासी आरोपी भानु उर्फ वंश ने चौधरी चरण सिंह यूनिर्वसर्टी से बाइक संख्या UP15 DY 8470 चोरी करने की बात कबूली है। पुलिस ने उक्त चोर का चालान कर दिया है।