मवाना (मेरठ)। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा का स्थापना दिवस रविवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी चौहान के कार्यालय पर उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान केक काटकर संगठन के स्थापना दिवस का जश्न मनाया गया तथा किसानों के अधिकारों की रक्षा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी चौहान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा स्थापना काल से ही किसानों के मान-सम्मान, उनके अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों को न्याय दिलाना और उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाना है। जब तक किसानों की सभी जायज मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक संगठन का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर किसानों को संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया।

जिला संगठन मंत्री ठाकुर पवन चौहान ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन और नए संकल्प का दिन भी है। किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।

युवा नगर अध्यक्ष मवाना ठाकुर शनि प्रताप ने कहा कि युवा शक्ति संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। अधिक से अधिक युवाओं को किसान हितों की लड़ाई से जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

इस अवसर पर राजेंद्र सभासद, जॉनी चौहान, एडवोकेट दिव्य गुर्जर, अनिल चौधरी, संत�