बदायूं। जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में बाइक और छोटा हाथी टेम्पो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान कुलदीप और संजीव निवासी फैजगंज बेहटा के रूप में हुई, दोनों मुड़िया धुरेकी गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद तुरंत सीएचसी बिसौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची फैजगंज बेहटा पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक साथ दो युवकों की मौत से परिजनों में चीत्कार मची हुई है।