अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर को मिले दान की छानबीन कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट सहित अनेक प्रशासनिक और वित्तीय मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए आज अपने सदस्यों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मंदिर निर्माण, ट्रस्ट के कार्यों की प्रगति तथा विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर भी चर्चा किए जाने की संभावना है।
ट्रस्ट की बैठक पहले दोपहर तीन बजे मणिराम छावनी में आयोजित की जानी थी, लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए बैठक राम मंदिर परिसर में ही आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में ट्रस्ट के सभी प्रमुख सदस्यों के शामिल होने की संभावना है, जहां विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों और मामलों पर विचार कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।