हापुड़: सपा के वृक्षारोपण अभियान के पांचवें दिन कई स्थानों पर लगाए गए पौधे
हापुड़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के तहत सोमवार, 5 जुलाई को जनपद हापुड़ में अभियान के पांचवें दिन ग्राम असौड़ा, सालेपुर कोटला और आवास विकास कॉलोनी में पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। साथ ही वर्ष 2012 से 2017 के दौरान समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने और प्रदेश के समग्र विकास के लक्ष्य के साथ पार्टी कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, अली मुर्तजा प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष हापुड़ राजेश यादव (पूर्व प्रधानाचार्य), आकाश राणा, खुशबू अली, नईम भाई, कमरुद्दीन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।