राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर छठवें दिन छपकौली व बछलौता में हुआ वृक्षारोपण
हापुड़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के छठवें दिन छपकौली एवं बछलौता गांव में तेजपाल प्रमुख के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण के उपरांत कार्यकर्ताओं ने छपकौली गांव स्थित महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव के दर्शन किए तथा वर्ष 2027 में माननीय अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की कामना करते हुए प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य राजेश यादव, यशी यादव, आदेश गोस्वामी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।