मिलक। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मिलक की बैठक सोमवार को नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ हुआ। वक्ताओं ने उनके राष्ट्रवाद, एकात्मता और देश की अखंडता के लिए दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
बैठक में मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री अर्जुन रस्तोगी, नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती ममता अत्री, नगर मंडल महामंत्री विजयपाल राजपूत, भाजपा जिला मंत्री प्रदीप जाटव, मंडल मंत्री बसंत कुमार एडवोकेट तथा विक्रम सिंह ने संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर नन्हे राम पाण्डेय, बसंत कुमार एडवोकेट, सभासद चंद्रभान मित्तल, शांति स्वरूप, तरुण सागर, सैंया सक्सेना, संजय रस्तोगी, भूकन शरण, नेमचंद्र प्रजापति, महावीर, दीपा रस्तोगी, नरेंद्र गोस्वामी, भूपराम, विनोद सक्सेना, अवधेश सक्सेना सहित मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासद एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।