सपा के वृक्षारोपण अभियान का सातवां दिन, महादेव मंदिर में की प्रार्थना

हापुड़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के सातवें दिन ग्राम सावली स्थित महादेव मंदिर परिसर एवं प्रीत विहार डीपीएस के निकट तेजपाल प्रमुख के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने ग्राम सावली स्थित महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की कामना करते हुए भगवान महादेव से प्रार्थना की।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य राजेश यादव, आशीष शर्मा, विष्णु तोमर, जयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।