AIIEA के 75 गौरवपूर्ण वर्ष पर LIC हापुड़ शाखा में निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

हापुड़, 7 जुलाई। ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIIEA) के 75 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को LIC हापुड़ शाखा में आरोग्य अस्पताल, आनंद विहार, हापुड़ के सहयोग से निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 80 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।
मेडिकल कैंप का संचालन आरोग्य अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने किया। इस दौरान डॉ. आनंद प्रकाश, गिरीश शर्मा, डॉ. मयंक, राजकुमार शर्मा, ऋतिका, सूरज कुमार एवं सोनवीर ने स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी तथा मेटाबॉलिक प्रोफाइल सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी।
इस अवसर पर LIC हापुड़ शाखा के चीफ मैनेजर मोहन चंद, मैनेजर (प्रशासन) अनिल कुमार, एबीएम (एजेंसी) गौरव बाबू बघेल, AIIEA सचिव मोहित त्यागी, प्रेसिडेंट विकास कुमार, पुनीत शर्मा, एसबीए राकेश कुमार, ममता बंसल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी, अभिकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों, अभिकर्ताओं एवं आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को रेखांकित करना था। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक सराहनीय और उपयोगी प्रयास बताया।