जन्मदिवस पर वन विभाग ने किया अमलतास का पौधारोपण, वन महोत्सव मनाया
हापुड़, 7 जुलाई। वन विभाग हापुड़ रेंज द्वारा 7 जुलाई 2026 को आवास विकास पार्क में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत अमलतास के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड-26 के पार्षद श्री रुद्राक्ष त्यागी उपस्थित रहे। उन्होंने पौधारोपण करते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस अवसर पर वन विभाग के क्षेत्राधिकारी श्री प्रवेश कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी जगपाल सिंह, वन दरोगा गौरव कुमार, आशीष त्यागी एवं मुकेश त्यागी, वनरक्षक सोनू कुमार, राहुल सिंह, सरिता भट्ट तथा नीतीश कुमार सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संदेश दिया।