बदायूं। कुंवरगांव क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर के सामने गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह पौधारोपण कार्य में लगी टीम की पिकअप का पिछला टायर फटने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ओमवीर निवासी बागरपुर थाना वजीरगंज, सनतरपाल (50) दीपक (18), टिंकू (25), वीरेश (25), ओमेन्द्र (30), नन्हे (30) निवासी भटोनी थाना वजीरगंज और रामगोपाल (45) निवासी सरवर नगला थाना मूसाझाग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी घटपुरी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है।