मवाना (मेरठ)। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष मेरठ ठाकुर नवनीत चौहान के पिता स्वर्गीय ठाकुर कमल चौहान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सनी चौधरी अपनी टीम के साथ ठाकुर नवनीत चौहान के आवास पर पहुंचे और स्व. ठाकुर कमल चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री सनी चौधरी ने कहा कि स्व. ठाकुर कमल चौहान का जीवन समाज सेवा, सादगी और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के तहसील मीडिया प्रभारी परविंदर उर्फ जैन साहब ने कहा कि स्व. ठाकुर कमल चौहान बहुत ही सरल, मिलनसार और अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका स्नेह और व्यवहार हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा।
कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान तहसील मीडिया प्रभारी परविंदर उर्फ जैन साहब जिला संगठन मंत्री पवन चौहान असद पठान विपिन अहलावत विजेंद्र सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यदि