बहसूमा (मेरठ)। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने मेरठ में हुए लाठीचार्ज प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय कार्यालय पर आपातकालीन बैठक की। बैठक में ललिता हत्याकांड को लेकर प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा रवि गौतम के साथ मारपीट की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई।

चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि पूरे प्रकरण में SSP मेरठ को तत्काल बर्खास्त किया जाए तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 12 जुलाई तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 13 जुलाई को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के नेतृत्व में किसान एडीजी कार्यालय, मेरठ पर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन किसानों और आम नागरिकों के सम्मान व न्याय के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।