मिलक। (रामपुर) तहसील मिलक में तहसीलदार का पद रिक्त होने के चलते प्रशासनिक कार्यों को सुचारु बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने नायब तहसीलदार अमित कुमार को तहसीलदार मिलक का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी द्वारा 9 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार अमित कुमार अग्रिम आदेशों तक तहसीलदार मिलक के रिक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से तहसील में दाखिल-खारिज, नामांतरण, राजस्व वसूली सहित अन्य राजस्व एवं जनहित से जुड़े कार्य बिना किसी बाधा के संचालित होते रहेंगे। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।