बस्ती जिले में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति झुलस गया। यह हादसे भानपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुए।
जानकारी के अनुसार, इब्राहिम चक उर्फ शेखपुर गांव में धान की रोपाई के दौरान 14 वर्षीय राधिका पर आकाशीय बिजली गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना हलुवा हसनपुर गांव में हुई, जहां 65 वर्षीय हरिराम की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं टड़ौठी गांव में चांदनी शर्मा की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जान चली गई। एक अन्य व्यक्ति झुलस गया, जिसका इलाज जारी है।
घटनाओं के बाद जिला प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।