उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव में शुक्रवार को एक बुजुर्ग और उनके पोते की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी फूलपुर, पवई थाना पुलिस और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले के खुलासे के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया है।
अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। लोगों से भी जांच में सहयोग करने की अपील की गई है।