मेरठ मुजफ्फरनगर नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मुजफ्फरनगर के रोहाना टोल प्लाजा पर उस वक्त सुर्खियों में आ गए, जब पुलिस ने उनके काफिले को रोक लिया। इस दौरान वहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह सांसद के सामने हाथ जोड़कर अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं।
क्या है पूरा 'टोल' कांड?
सहारनपुर से मेरठ की ओर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का काफिला जैसे ही रोहाना टोल पहुंचा, पुलिस ने सुरक्षा और जांच का हवाला देते हुए काफिले की गाड़ियों को रोक लिया। यह रुकना सांसद को इतना नागवार गुजरा कि वे अपनी गाड़ी से नीचे उतर आए और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। देखते ही देखते टोल प्लाजा पर हंगामा खड़ा हो गया और भारी गहमागहमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।
हाथ जोड़े इंस्पेक्टर, कानून का पाठ पढ़ाते सांसद
घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह को सांसद के सामने हाथ जोड़े हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सांसद चंद्रशेखर आजाद इंस्पेक्टर से उनके संवैधानिक अधिकारों और कानून का हवाला देते हुए तीखे सवाल कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इंस्पेक्टर अपनी सफाई देते हुए यह कहते सुने गए कि उन्होंने किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की और वे महज अपनी सरकारी ड्यूटी का पालन कर रहे थे। काफी देर तक चली इस तीखी बहस के बाद पुलिस ने काफिले को आगे जाने की अनुमति दी, जिसके बाद सांसद मेरठ के लिए रवाना हुए।
मेरठ के एसएसपी को घेरा
रोहाना टोल के विवाद के बाद सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया के सामने मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पर बड़ा हमला बोला: