मेरठ जनपद के हस्तिनापुर क्षेत्र में 102 एम्बुलेंस सेवा ने एक बार फिर अपनी त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण आपातकालीन सेवा का परिचय दिया। सैफपुर फिरोजपुर निवासी 21 वर्षीय गर्भवती अर्चना को अचानक तेज प्रसव पीड़ा और उल्टी की शिकायत होने पर परिजनों ने तुरंत 102 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया।
सूचना मिलते ही एम्बुलेंस UP32EG1137 मौके पर पहुँची। एम्बुलेंस में तैनात EMT अंकुर कुमार ने मरीज का तत्काल आकलन किया, आवश्यक वाइटल्स की जाँच की तथा ERCP के अनुसार प्री-हॉस्पिटल केयर प्रदान की। अस्पताल ले जाते समय प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई और स्थिति को देखते हुए EMT ने धैर्य, दक्षता और सूझबूझ का परिचय देते हुए एम्बुलेंस के अंदर ही सुरक्षित एवं सफल प्रसव कराया।
प्रसव के बाद माँ और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य एवं सुरक्षित रही। प्राथमिक देखभाल देने के बाद दोनों को सीएचसी हस्तिनापुर में सुरक्षित भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने समय पर दी गई सेवा की सराहना की।
इस सराहनीय कार्य में EMT अंकुर कुमार एवं पायलट सचिन की त्वरित प्रतिक्रिया, समर्पण और टीमवर्क ने माँ और नवजात दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की। 102 एम्बुलेंस सेवा लगातार जरूरतमंद लोगों तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाकर जनविश्वास को और मजबूत कर रही है।