परीक्षितगढ= जामिया तुस सालिहात गर्ल्स
ग्राम इकलासूलपुर में स्थित जामिया तुस सालिहात हाई स्कूल गर्ल्स में शनिवार सुबह गांव की कक्षा 5 की एक छात्रा क्लास में अचानक बेहाेश होकर गिरी गई। जिसके चलते स्कूल प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। छात्रा को उपचार कराने के बजाए एक टेबिल पर लेटा दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का आरोप है स्कूल प्रशासन ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने छात्रा को उपचार कराने के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया है। गांव इकला रसूलपुर निवासी एक छात्रा गांव के ही जामिया तुस सालिहात गर्ल्स हाई स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती है। शनिवार सुबह वह स्कूल में पढ़ने के लिए गई हुई थी। अचानक तबीयत खराब होन पर वह बेहोश हो गई। स्कूल प्रशासन ने परिजनों को सूचना देते हुए छात्रा को टेबिल पर लेटा दिया। परिजन जब स्कूल पहुंचे छात्रा को टेबिल पर बेहोशी की हालत में पड़ी देख कर चिकित्सक से उपचार कराने की बात कही। परिजनों का आरोप है स्कूल प्रशासन ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। और चिकित्सक से उपचार करना भी गवांरा नहीं समझा परिजन बेहोशी की हालत में छात्रा को थाने लेकर पंहुचे जहां पुलिस ने छात्रा को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत समान्य होने पर चिकित्सकों ने उसको घर भेज दिया। इस संबंध मे स्कूल डायरेक्टर अब्दूल रहमान ने बताया की छात्रा घर से खाली पेट आई थी । जिस कराण छात्रा की हालत खराब हो गई। उपचार के बाद परिजनों को तभी सूचना दे दी गई थी। छात्र का पिता हहम पर लगाए गए सभी आरोप गलत है।