14 साल से फरार कंजर स्थाई वारंटी गिरफ्तार, आलोट पुलिस को बड़ी सफलताआलोट।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आलोट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने करीब 14 वर्षों से फरार चल रहे कंजर स्थाई वारंटी राजन उर्फ धारा लाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा एसडीओपी पल्लवी गौड़ के निर्देशन में फरार अपराधियों एवं स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान थाना आलोट पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी राजन उर्फ धारा लाल को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
इनकी रही प्रमुख भूमिका स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम, आरक्षक ईश्वर सिंह, विश्वेंद्र, दीपक पाटीदार एवं अनिल कुमार की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने अभियान को आगे भी प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए हैं।