वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत मेरिनो इंडस्ट्रीज यूनिट-2 में लगाए गए 2100 पौधे

हापुड़। जनपद हापुड़ में परिवहन विभाग के तत्वावधान में चल रहे वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत मेरिनो इंडस्ट्रीज यूनिट-2, अयादनगर (हापुड़) परिसर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान 2100 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा कंपनी प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने का संकल्प है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। अभियान के दौरान आम, अमरूद, पीपल, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।