मिलक (रामपुर)। वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत रविवार को नगर पालिका परिषद मिलक के डंपिंग ग्राउंड में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष दीक्षा गंगवार, समाजसेवी एवं भाजपा नेता कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार तथा अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई।
इस अवसर पर सभासद चंद्रभान मित्तल, भाजपा नेता बसंत कुमार एडवोकेट, जगदीश चंद्र जमादार, सुनील बॉस सहित नगर पालिका परिषद का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।