
एटा जनपद के अलीगंज
मे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सरकार मछुआरों और लाभार्थियों को रोजगार देने के लिए दुकानें और आर्थिक मदद दे रही है। लेकिन एटा जनपद के अलीगंज में इस योजना का खुलेआम मजाक उड़ाया जा रहा है।
थाना अलीगंज क्षेत्र के कस्बा अलीगंज, पुरानी तहसील रोड, ईदगाह के समीप PM मत्स्य योजना के तहत मछली बिक्री की दुकान आवंटित की गई थी। दुकान का लाभार्थी रश्मि पत्नी आनंद कश्यप को बनाया गया। आरोप है कि जिस दिन से दुकान आवंटित हुई, उस दिन से आज 12 जुलाई 2026 तक एक भी दिन मत्स्य की बिक्री नहीं की गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी योजना के नाम पर मिली दुकान और धनराशि का कोई उपयोग नहीं हो रहा। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी चुप बैठे हैं।इस संबंध में जब मत्स्य अधिकारी अनुज कुमार चौहान से बात की गई तो उन्होंने कहा, "अलीगंज स्थित मत्स्य विभाग की दुकान बंद होने की सूचना मेरे संज्ञान में नहीं है। तत्काल जांच कराकर रिकवरी के आदेश किए जाएंगे
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर ऐसे ही सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग होता रहा तो जरूरतमंद लाभार्थी वंचित रह जाएंगे। लोगों ने मांग की है कि दोषी लाभार्थी और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और दुकान को किसी पात्र व्यक्ति को पुनः आवंटित किया जाए।
अब देखना यह है कि विभाग जांच के बाद क्या कदम उठाता है और सरकारी धन की रिकवरी कब तक होती है।