परीक्षितगढ़ मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय पर नमस्ते दिवस पर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं एमआरएफ सेंटर पर कार्यरत सफाई मित्रों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लिपिक सन्दीप कुमार गौतम स्वच्छ भारत मिशन सुपरवाइजर इमरान खान तौमर ने कर्मचारियों को कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों के महत्व एवं उनके सही उपयोग के बारे में जानकारी दी।
पात्र सफाई मित्रों को सेफ्टी किट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए।
इस दौरान सुमित, विकास लोहरे ,राहुल ,रविन्द्र सिंह,
दुष्यंत ,शुभम, राहुल पाल आशीष कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे