परीक्षितगढ़ हस्तिनापुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी पीडीए चौपाल ग्राम अहमदनगर बढ़ला में फूल सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। संचालन अवनीश चौधरी ने किया। चौपाल के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव किशोर वाल्मीकि को सैनी समाज ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने कहा कि हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास तभी संभव है जब सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल किया जाए।
श्री किशोर वाल्मीकि ने जोर देकर कहा कि 2027 का चुनाव प्रदेश एवं देश की तकदीर एवं तस्वीर बदलने का चुनाव होगा। पीडीए के जननायक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर ही जनता का भरोसा है।



चौपाल में मिंटू चौधरी वारिश ख़ान नीतू सैनी अनुज सैनी सर्वेश सैनी दीनू प्रधान धर्मेंद्र यादव धीरज यादव विकास यादव इकबाल ख़ान अनुज वाल्मीकि संदीप जाटव नौशाद सैफ़ी राजपाल बाबा जी ज़ल्लुद्दीन आदि लोगों मौजूद रहे।