परीक्षितगढ़- गांव नारंगपुर में बीती रात एक युवक ने कमरे में लकड़ी की सीढ़ी से रस्सी से फंदा लगाकर आत्मा हत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेसिंक टीम ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

गांव नारंगपुर निवासी अरविंद उर्फ छोटू पुत्र रामगोपाल उम्र 25 वर्ष बुधवार की रात कमरे में पत्नी खुशी के साथ सोया हुआ था। अचानक अरविंद अपने कमरे से निकलकर बराबर वाले दूसरे कमरे मेंं पहुंचकर दीवार से लगी लकड़ी की सीढी से रस्सी का फंदा लगाकर आत्मा हत्या कर ली। ब्रहस्पतिवार को पत्नी खुशी की आंख खुली तो कमरे में पति नहीं मिलने पर कमरे से बाहर निकली तो बराबर वाले दूसरे कमरे में सीढी से अरविंद का शव लटका देख चीख निकल गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके ए वारदात पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है।







अरविंद की दो वर्ष पूर्व जिला बुंलदशहर के गांव बीटा निवासी खुशी के साथ हुई थी। वह अपने दो भाईयों में सबसे छोटा था। मजूदरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। बड़ा भाई गाजियाबाद में परिवार के साथ रहता है। माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी व भाई का रो- रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष सुदीश सिरोही ने बताया कि अरविंद के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।