बस्ती। किडनी रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। शहर के जीएस मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मालवीय रोड, बस्ती में अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इससे आयुष्मान कार्ड धारक मरीज बिना आर्थिक बोझ के आधुनिक डायलिसिस उपचार का लाभ उठा सकेंगे।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों, अनुभवी चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में मरीजों का उपचार किया जाएगा। अस्पताल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है।
जीएस हॉस्पिटल में डायलिसिस के अलावा आईसीयू, एनआईसीयू, पैथोलॉजी, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड, सामान्य एवं सीजेरियन डिलीवरी तथा आयुष्मान टीपीए सहित कई आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि जल्द ही यहां आईवीएफ (IVF) सेवा भी शुरू की जाएगी।
अस्पताल ने क्षेत्र के आयुष्मान कार्ड धारकों से अपील की है कि वे इस सरकारी योजना का लाभ उठाकर समय पर उपचार कराएं और गंभीर किडनी रोगों से होने वाली जटिलताओं से बचें। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 9792299499 पर संपर्क किया जा सकता है।