भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने महेश टांक
आलोट। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत महेश टांक को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
महेश टांक की नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष महेश टांक ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।