मुजफ्फरनगर।जानसठ भारतीय गौ सेवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, गौ संरक्षण एवं समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से राहुल कुमार को भारतीय गौ सेवा संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।



बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राहुल कुमार लंबे समय से गौ सेवा, सामाजिक कार्यों तथा संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उन्हें संगठन की सर्वोच्च जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया।

प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि राहुल कुमार के नेतृत्व में संगठन गौ संरक्षण, गौ सेवा और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा। उन्होंने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष विजय कुमार, युवा जिला अध्यक्ष अजय कुमार, परविंदर कुमार, अनिल कुमार सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राहुल कुमार के मनोनयन का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया।

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव की घोषणा की गई तथा उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।