बदायूं। जिले के थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव करेंगी निवासी एक युवक शनिवार को खेत में ट्रैक्टर से जुताई करते वक्त नीचे हैंरो पर गिर कर कट गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान गांव करेंगी निवासी विपिन पुत्र नरेशपाल के रूप में हुई है।
परिजनों का आरोप है कि गांव निवासी गजेन्द्र सिंह उसे बुला कर अपने साथ ले गया था और जुताई के दौरान गजेन्द्र ने विपिन को धक्का दे दिया जिससे हैरो से कट कर विपिन की मौत हो गई। घटना स्थल बरेली के थाना आवला क्षेत्र की है। परिजनों ने गजेन्द्र के खिलाफ आवला पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।